बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया ऐलान देश में 300 आतंकवादी घुसने वाले हैं
देश में कहीं चुनाव हो और भाजपा आतंकवादियों, पाकिस्तान के नाम पर वोट ना मांगे ऐसा तो कभी हो ही नहीं सकता. बिहार में इस बार सत्ता विरोधी लहर है बिहार की जनता इस बार बदलाव के मूड में है इसलिए हो सकता है लोगों को मन में भय पैदा करने के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले कि देश में 300 आतंकवादी घुसने वाले हैं.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को बक्सर के किला मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने स्थानीय मुद्दों पर बात नहीं की। नड्डा ने कहा कि आज की रिपोर्ट है देश में 300 आतंकी घुसने वाले हैं। उन्हें हमारे जवान मारकर गिरा देंगे। जो बचेंगे उन्हें मौत की सजा मिलेगी। सीमा सुरक्षा को आधार बनाते हुए उन्होंने एनडीए गठबंधन को जिताने की अपील की।
जबकि अपने ही संबोधन में यह भी कहा कि बिहार चुनाव में पाकिस्तान से क्या लेना देना है। कांग्रेस उसी को मुद्दा बना रही है। कैलाशपति मिश्र, जय प्रकाश नारायण और लालमुनि चौबे से नजदीकियां जोड़ते हुए कहा कि पहले देश व बिहार की राजनीति में भाई भतीजावाद में जातिवाद होता रहा। 2014 के बाद पहली बार इस तरह की राजनीति जिसमें काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने जनता से कहा कभी किसी पार्टी के नेता को किस आधार पर नहीं चुने कि वह क्या करेंगे। यह देखा जाए कि पीछे क्या किया है। उस पर सोचे तभी वह भला कर सकता है।
जदयू के प्रत्याशियों का नहीं लिया नाम
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने जदयू के दोनों प्रत्याशियों का नाम नहीं लिया। इससे वहां मौजूद जदयू नेताओं में नाराजगी दिखी। दोनों नेताओं ने भाजपा उम्मीदवार व वीआईपी उम्मीदवार को जिताने को लेकर उनके पक्ष में वोट करने की अपील की। लेकिन पूरे भाषण में जदयू के प्रत्याशियों का दोनों बड़े नेताओं ने नाम तक नहीं लिया।


No comments