ads

Breaking News

समाजसेवी अनिल सोनी का निधन रहली नगर के लिए अपूर्णीय क्षति- सुशील जैन


रहली- समाजसेवी अनिल सोनी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उनका व्यवहार सभी वर्ग के प्रति अच्छा था। 
उनका हम सबके बीच से अचानक जाना न केवल परिवार संगठन की क्षति है बल्कि पूरे नगर के लिए अपूरणीय क्षति है। ये बात जैन धर्मशाला में आयोजित श्रद्धांजली कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जैन समाज अध्यक्ष और वैश्य महासम्मेलन के मार्गदर्शक श्री सुशील जैन ने कही। वैश्य महासम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष श्री अनूप ददरिया ने अपने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि अनिल सोनी व्यवसायी, खिलाड़ी, सामाजिक संगठन, राजनीतिक संगठन में कार्य करने वाले रहे। कोरोना संक्रमण मे बाजार बंद कराने में सबसे आगे रहे। दूसरों को कोरोना से जागरूक करते करते खुद संक्रमित हो गए।  उमाशंकर सराफ ने कहा कि कोरोना ने एक ओर अच्छा व्यक्तित्व छीन लिया।
          सभी लोग मास्क लगाए सोशल डिस्टेंस का पालन करें। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने दो मिनिट का मौन धारण किया एवं उपस्थित गुलाब सिंघई, श्री शैलेश जैन, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री समीर जैन, श्री अतुल नेमा, श्री संजय साहू, श्री पंकज सिंघई, श्री योगेश नेमा, श्री सत्यजीत जैन, श्री प्रशांत चौरसिया, श्री नितिन सिंह ठाकुर, श्री कमलेश अवस्थी, श्री निशांत जैन, श्री प्रवीण सोनी, श्री अमन जैन, श्री शिवम सोनी, श्री सौरभ सोनी, श्री प्रशांत सोनी, श्री छोटू सेंधिया समेत व्यापारियो ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
अनेक स्थानों पर हुई श्रद्धाँजलि
खेल मैदान पर व्हालीवाल खिलाडी़यों ने,लोहा व्यापारी संघ ने भी स्व.अनिल सोनी को श्रद्धाँजलि दी है।

REPORT : SUSHEEL JAIN   REHLI CITY

No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...