ads

Breaking News

स्टेट बैंक शाखा हटाने की मांग पार्किंग का अभाव लगता है जाम

 

रहली लगभग 30 वर्ष पूर्व शराफ कांप्लेक्स स्थित व्यवसायिक परिसर में खोले गए भारतीय स्टेट बैंक की शाखा को हटाकर किसी सुलभ स्थान पर स्थानांतरण की निरंतर मांग की जा रही है।
 व्यापारी वर्ग वृद्ध विकलांग महिलाएं इस क्षेत्र में स्वयं को असुरक्षित मानते हैं, बैंक परिसर में वृद्धों विकलांगों से विगत वर्षों में पैसा लेकर भागने एवं राहजनी की कई घटनाएं घटित हो चुकी है।

        बैंक में पर्याप्त जगह नहीं है 

जगह कम होने से आसपास बने काउंटरों पर भीड़ में लोग असुरक्षित रहते हैं बैंक के पास एक भी वाहन खड़े करने की पार्किंग नहीं है ।जिससे लोगों को काफी दूर-दूर तक अपने फोर व्हीलर वाहन खड़े करने पड़ते हैं और वहां से बड़ी रकम बैंक तक लाने और ले जाने में असुरक्षा होती है।

 छोटे काउंटर होने से  पैसा जमा निकासी करने के काउंटर में 2 फुट की दूरी है जिस पर महिला पुरुषों को दो-दो लाइनें लगाने से भीड़ जैसी स्थिति बनी रहती है ।

25 फुट में 12 काउंटर 


लगभग 25 बाई 25 की चौड़ाई में पूरा बैक के 12 काउंटर हैं। जिस पर खड़े होकर की जाने वाली कार्यवाही लेन-देन बातचीत कुछ भी प्राइवेसी नहीं रह जाती। यह सुरक्षा साइबर क्राइम का कारण बन जाती है।
 मुख्य दरवाजे से लगा बैंक के पासबुक एंट्री मशीन पैसा जमा करने निकालने के एटीएम काउंटर बनाए गए हैं जिससे सड़क पर इन काउंटरों की भी लाइन बनी रहती है एटीएम मशीन पास पास होने से कोई प्राइवेसी नहीं रह पाती।
      ... पार्किंग का सर्वथा अभाव 

बैंक के पास अपनी एक मोटरसाइकिल रखने की पार्किंग नहीं है। जिस कारण दर्जनों मोटरसाइकिल सड़क पर खड़ी रहती हैं ,जिससे न केवल बैंक में बल्कि सड़क से गुजरने वाले यात्रियों को भी आने जाने में काफी कठिनाई होती है। आसपास खुले व्यापारी भी बेवजह दुकानों के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर देने से परेशान होते हैं। व्यापारियों और मोटरसाइकिल चालक बैंक ग्राहकों में अक्सर कहासुनी भी हो जाती है ।

व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन 

इसी आशय को लेकर शाखा परिसर स्थानांतरण कराने के लिए रहली नगर के समस्त बड़े व्यापारियों ने एक ज्ञापन शाखा प्रबंधक को सौंपा है। जिसमें स्पष्ट रूप से बैंक परिसर शीघ्र सुलभ स्थान पर स्थानांतरण करने की मांग की गई है।
 कथन....... मैं इस शाखा में अभी अभी पदस्थ हुआ हूं जैसा आप लोगों ने बताया वह परेशानी मैंने भी महसूस की है, काफी असुरक्षित अव्यवस्थित माहौल की स्थिति निर्मित होती रहती है, मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को इस परेसानी से अवगत करा दिया है उन्होंने शीघ्र ही बैंक शाखा स्थानांतरण की कार्रवाई करने का विश्वास दिलाया है। आपका ज्ञापन भी वरिष्ठ अधिकारियों को भेज देंगे।

REPORT : SUSHEEL JAIN  REHLI CITY

No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...