ads

Breaking News

अमर शहीद कैप्टन श्रीकांत पोद्दार जी का 50 वाँ शहादत दिवस मनाया-

CAPTIN SHREEKANT POTDAAR REHLI

रहलीः कुछ याद इन्हें भी कर लो-- मातृभूमि प्रेम क्या होता है हमें ऐसे जांबाजो से प्रेरणा लेने की जरूरत है मातृभूमि के लिए आपका बलिदान भुलाया नहीं जा सकता,कैसे एक आरामदायक बैंक की नौकरी ठुकरायी जिसमें आप ऐसो आराम से अपना संपूर्ण जीवन यापन कर सकते थे,आप को गवारा ना हुआ और देश प्रेम की खातिर महार रेजीमेंट मैं सेवारत होते हुए भारत पाकिस्तान युद्ध में सहभागिता की और दुश्मनों के दांत खट्टे करते हुए पंजाब के फजालिका सेक्टर में 13 दिसंबर1971 को मातृभूमि के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया ।
उक्त इतिहास का विवरण देते हुए गढा़कोटा और रहली में 50वें बलिदान दिवस पर श्रद्धाँजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रहली में केप्टिन श्रीकाँत पोत्दार पार्क में उन्हे पुष्पाँजलि दी गई।

      कार्यक्रम में शहीद एवं  स्वतंत्रता सेनानी मंच  गढ़ाकोटा के संयोजक अमित सोनी,सुशील जैन ,गोविंद विश्वकर्मा ,प्रवीण सोनी,अमन सेठ,पप्पू पटवा, कुलदीप चौरसिया,संतोष रजक,नीलेश दुबे,संदीप चौरसिया सहित अनेक युवा शामिल रहे।
 
REPORT : SUSHEEL JAIN    REHLI CITY


No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...