1000 से भी ज्यादा मछलियों को दिलाया जीवनदान
रहली.. करुणा सेवा समिति के सदस्य अमन सेठ के प्रयासों से 1000 से भी अधिक मछलियों को नया जीवन मिला । गढा़कोटा में विभिन्न स्थानों से पकड़ कर मछली मार्केट में बेचकर मारने खाने के लिए हौज में रखी गई 1000 से भी ज्यादा मछलियों को करुणा सेवा समिति के माध्यम से आजाद कराकर नया जीवनदान दिया गया।
इस कार्य में ब्रह्मचारी भैया सुजीत जैन की प्रेरणा से एवं करुणा सेवा समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए दान के माध्यम से मछलियों को बचाया जा सका। करुणा सेवा समिति मंडी बामोरा द्वारा ₹10000 एवं इस समाचार को सुनकर कर्नाटक की दानदाता सौभाग्यम्मा ज्वाला नैय्या ने भी ₹10000 की धनराशि आनलाईन दी ₹3000 रहली एवं 2500 रुपए गढ़ाकोटा में बच्चों ने संकलित कर जीव दया समिति के लिए प्रदान किए ।
अमन सेठ ने बताया कि ₹22500 देकर 150 किलो मछली पहले खरीदी गई फिर जीवित अवस्था में पानी से भरे बडे़ बडे़ ड्रम में सुरक्षित ले जाकर तीर्त्र क्षेत्र कुंडलपुर के तालाब में छोड़ा गया। उल्लेखनीय है कि कुंडलपुर के तालाब में मछलियां मरने पर सख्त पाबंदी है।और करुणा सेवा समिति मछलियों के भोजन की नियमित व्यवस्था करती है, इस कारण ही उन्हें वहां सुरक्षा प्रदान की गई ।अमन सेठ के अनुसार इस जीव दया कार्य में उन्हें रहली के पीयूष सिंघई ,संजय टोनी, अभिदित्य जैन,रोशन जैन, रोहित जैन, मोहित सिंघई, साहित्य जैन का विशेष सहयोग मिला।
REPORT : SUSHEEL JAIN REHLI CITY



No comments