ads

Breaking News

सरस्वती शिशु मंदिर में गणित मेला का आयोजन

रहलीः सरस्वती शिशु मंदिर रहली में रामानुजम जयंती के अवसर पर आयोजित गणितीय मेला में कार्यक्रम के अतिथी सुशील जैन ने कहा कि राष्ट्रीय गणित दिवस को विराट दिवस कहना चाहिए क्योंकि रामानुजन एक विराट व्यक्तित्व के धनी थे उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए मनोबल आवश्यक है रामानुजन जी ने गंभीर बीमारी की अवस्था में भी अपने अध्ययन और शोध से विराम नहीं लिया वह सतत क्रियाशील रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंशुल कुमार जैन (पूर्व-छात्र )एवं समापन सत्र के मुख्य अतिथि वसंत नेमा पूर्व छात्र ने कहा श्री रामानुजन ने सारे विश्व में गणित का परचम फहराया नई नई परिभाषाएं दी उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा कि अपने जीवन में किसी एक महापुरुष को प्रेरणा स्त्रोत बनाना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एड.पी सी. मिश्रा ने की

        समापन सत्र के विशिष्ट अतिथि विकास चौरसिया ने कहा महान गणितज्ञ के विचारों को जीवन में उतारने की आवश्यकता है। गणित मेला आयोजन के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर में प्राचार्य गंगाराम प्रजापति ने अतिथि परिचय कराते हुए बताया  कि गणित मेला में 202 प्रतियोगियो भाग लिया.है।
जिसमें गणितीय रंगोली वैदिक गणित और प्रश्न मंच जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
  गणितीय मेले में अतिथि एवं निर्णायक के रूप में मनीष मिश्रा कुमारी साक्षी जैन योगेश तिवारी अमिताभ जैन अंकित जैन सभी पूर्व-छात्र एवं वरिष्ठ साहित्यकार कवि ईश्वर दयाल गोस्वामी  उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रश्मि पटेरिया अतिथि परिचय प्राचार्य गंगाराम प्रजापति स्वागत मुकेश दुबे अतिथियों का आभार आचार्य.जाहर सिंह ने व्यक्त किया।

REPORT : SUSHIL JAIN         REHLI CITY

No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...