बाजार बंद कर आवाज बुलंद की, जीएसटी कानून को सरल करो
बाजार बंद कर आवाज बुलंद की
जीएसटी कानून को सरल करो
रहली/ देश में लागू जीएसटी कानून की जटिलता से परेशान व्यापारी संगठन के राष्ट्रीय आवाहन पर व्यापारियों ने व्यापार बंद कर नगर में भ्रमण किया और बुलंद आवाज के साथ जीएसटी कानून को सरल बनाने की मांग की।
मिला जन समर्थन
जीएसटी के दायरे में बड़े व्यापारी हैं लेकिन इसका असर छोटे व्यापारी और ग्राहक बाजार पर पड़ता है इस समझ के साथ चाय पान चाट फुलकी लोहार बढ़ाई दर्जी नाई,फोटो कापी जैसी दुकानें भी बंद रहीं, छोटे मजदूर दुकानदारों ने भी दुकानें बंद का समर्थन किया।
उचित मांगों पर ध्यान आकर्षण
व्यापारियों ने समूह में एकत्र होकर नुक्कड़ परिचर्चा कि जिस में जीएसटी कानून में 3 वर्ष में लगभग 1000 सुधार किए गए इससे साफ है कि कानून त्रुटिपूर्ण और बेहद जटिल है अधिकारी स्तर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला है व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी का कारण है कानून को सरल बनाने के लिए मध्यम और छोटे व्यापार में आ रही परेशानी को समझकर कानून को सीधा और सरल बनाने की मांग पर ध्यानाकर्षण कराया जा रहा है ।
सबका मत एक
अनेक भागों में बटा व्यापारी संगठन जीएसटी मामले में एक राय होकर एकता के साथ नारे लगाते दिखे राजनीति मामलों में अलग अलग बिचार के बावजूद व्यापार की कठिनाई में एक साथ दिखे व्यापारी कानून को सुगम बनाने एक ही नारा लगाते देखे गए ।
व्यापारियों ने दिया सजगता का परिचय
बंद के दौरान समूह रूप से चल रहे व्यापारियों ने शांति का प्रतीक सफेद रंग के मास्क लगाकर चले और रास्ते में बिना मास्क के चल रहे पुलिसकर्मियों आम नागरिकों एवं बच्चों को अपने हाथ से मास्क पहनाऐ हुआ
दोपहर दिया ज्ञापन
लगमग2.30 बजे गांधी चौक बाजार में एकत्रित होकर व्यापारियों ने नारे लगाते हुए नगरभ्रमण कर थाना पहुंचे वहां ज्ञापन का वाचन किया गया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार संदीप तिवारी को सौंपा सौंपा
. . होती रही देखा देखी
व्यापारी समूह देखकर मेडिकल डेरी डॉक्टरों ने भी शटर गिराया तो व्यापारियों ने आवश्यक सेवा स्वरूप उनसे समर्थन के साथ डेरी अस्पताल और मेडिकल खुले रखने का आग्रह किया व्यापारियों के जुलूस में बार-बार समूह पर निगरानी रखी गई कहीं कोई गैर व्यापारी अपराधी असामाजिक तत्व भीड़ में शामिल होकर अराजिकता जैसी स्थिति उत्पन्न ना करें। बंद में व्यापारी संघ अध्यक्ष गुलाब जैन वैश्य महासम्मेलन अध्यक्ष समीर जैन जिला पदाधिकारी सुशील जैन पूर्व अध्यक्ष अनूप ददरया विकास चौरसिया योगेश नेमा राकेश भैया सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों की उपस्थिति रही।
REPORT : SUSHEEL JAIN REHLI CITY



No comments