भगवान मुनिसुव्रतनाथ को चढ़ाया निर्वाण लाडू
भगवान मुनिसुव्रतनाथ को चढ़ाया निर्वाण लाडू
रहली / हजार वर्ष प्राचीन दिगंबर जैन तेरापंथी अतिशय क्षेत्र में भगवान मुनी सुव्रतनाथ का निर्माण उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।
ढाना में विराजमान आर्यिका श्रेष्ठ पूर्णमति माता जी का आशीर्वाद लेकर ब्रह्मचारी रजनीश भैया के निर्देशन में नवयुवक मंडल द्वारा निर्माण महोत्सव मनाया गया प्रातः काल प्रक्षाल अभिषेक शांतिधारा और निर्माण कांड के बाद लाडू समर्पित किया गया।
कोरोना के कारण देशभर से आने वाले भक्तों ने ऑनलाइन बुकिंग करा कर अपने और अखिल विश्व को शांति हेतु शांति धारा करवाई।
सर्वप्रथम सौधर्मेंद्र बनकर ऐश्वर्य सिंघई ने प्रथमअभिषेक किया तत्पश्चात इंद्र सभासद कोमल चंद कपिल कुमार ,सुरेंद्र कुमार स्वतंत्र कुमार ,दीपक राहुल जैन माल्थोन, रमेश कुमार राकेश रितेश मलैया ने रजत कलश से अभिषेक किया।
भगवान के मस्तक पर प्रथम शांति धारा अनुज जैन ,प्रियम ललित जैन, प्रशांत विवेक जैन ,समीर सेठ ने रजत कलस से शांति धारा की ।ऑनलाइन निवेदन पर जिनेश रेशु सर्वज्ञ सिंघई ललितपुर ,राजकुमार अभिषेक केसली, कमल अभिषेक जैन छिंदवाड़ा,शशी रानी संजय जैन अभिषेक नरेंद्र जैन सागर ,मुकेश जैन केसली, श्रीमती सरोज कपूर चंद जैन तेंदूखेड़ा, नरेंद्र ऋषि राज जैन सागर के लिए शांति धारा की गई ।
आयोजक नवयुवक मंडल अध्यक्ष सुशील मलैया ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश जैन, जैन पंचायत अध्यक्ष सुशील जैन, महामंत्री सुरेंद्र आजाद महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती ज्योति माल्थोन बहू मंडल अध्यक्ष अल्पना जैन राकेश राजधानी अमन सेठ नीलेश शास्त्री वासु मलैया के कुशल प्रबंधन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
REPORT : SUSHEEL JAIN REHLI CITY




No comments