ads

Breaking News

प्रधानमंत्री की घोषणा है सबको देंगे आवास मेरी भी प्रतिबद्धता : गोपाल भार्गव

 अनेक विकास कार्यो की मिली सौगात

 1545 स्वीकृत आवास प्रमाण पत्रों का वितरण 
 प्रधानमंत्री की घोषणा है सबको देंगे आवास मेरी भी प्रतिबद्धता : गोपाल भार्गव


रहली / नगर पालिका क्षेत्र रहली में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पांचवें। चरण में 1545 नागरिकों को स्वीकृत आवास प्रमाण पत्रों के साथ 120 आवासीय पट्टों का भी वितरण पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने किया उन्होंने विकास कार्यों की स्वीकृति देकर बड़ी सौगात दी है ।
नगर पालिका द्वारा आयोजित भव्य समारोह में कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा नगर पालिका द्वारा सूक्ष्म सर्वे के बाद भी यदि कोई भूमिहीन आवास हीन शेष रह गया हो तो जानकारी मुझे दें नगरपालिका में दें उन्हें आवास देने की मेरी प्रतिबद्धता है ।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की महत्वाकांक्षी आवास योजना में 2024  तक सबको आवास देना सुनिश्चित है चिंता की कोई बात नहीं।
 इस अवसर पर उन्होंने एक सौ पचास लाख रुपए की लागत से बनने वाली सब्जी फल मंडी निर्माण मुस्लिम समुदाय को 3400000 रुपए का सामुदायिक भवन एवं नगरपालिका बार्डों में अनेक सड़क नाली निर्माण की स्वीकृति प्रदान की इसके साथ रहली के बाईपास मार्ग को फोरलेन बनाने एवं नगरीय क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण व डिवाइडर बनाने के साथ मुख्य चौराहों पर हाई मास्क लगाने की भी स्वीकृति प्रदान की।
 उन्होंने इस दौरान रहली सुनार नदी पर 9 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ऐतिहासिक पुल का ब्यौरा देते हुए कहा यह लगभग 18 महीने में जनता को समर्पित हो जाएगा पुल निर्माण का कार्य दिन-रात चल रहा है।
 कार्यक्रम में देव पूजा और व्यापारी मंडल द्वारा 51 किलो की माला से गोपाल भार्गव का स्वागत करने के उपरांत कार्यक्रम में नगर पालिका अधिकारी ज्योति शिवहरे ने नगरपालिका की स्थिति व निर्माण कार्यों का ब्यौरा दिया। कार्यक्रम को प्रशासक जीतेंद्र पटेल मंडल अध्यक्ष अमित नायक एडवोकेट राजेंद्र जारोलिया महेश यादव ने भी संबोधित किया ।
 कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्टी नेता पवन नायक आर डी मिश्रा, उमेश मिश्रा, सुरेश ठाकुर सुरेश राठौर ईश्वर नायक मयंक खरे राजेंद्र सिंह महिला नेत्री सुलोचना सोनी मालती कोरी जमुना यादव मंच पर मौजूद रहे। व्यापारी मंडल की ओर से समीर सेठ गुलाब जैन अनूप ददरिया योगेश नेमा ओंकार शराफ सहित अनेक व्यापारियों ने स्वागत करते हुए मंत्री जी का विकास कार्यों के लिए आभार माना।

REPORT : SUSHEEL JAIN          REHLI CITY 







No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...