पुत्रवधू को मिली अनुकंपा नियुक्ति ,मंत्री भार्गव ने सौंपा नियुक्ति पत्र
पुत्रवधू को मिली अनुकंपा नियुक्ति
मंत्री भार्गव ने सौंपा नियुक्ति पत्र
रहली कोरोना ड्यूटी के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की पॉजिटिव होने के बाद मृत्यु की स्थिति में परिवार को हर संभव सहायता के शासकीय आदेशानुसार परिवार में योग्यता के आधार पर मृतिका की पुत्रवधू को अनुकंपा नियुक्ति दी गई। बाल विकास कार्यालय द्वारा जारी आदेश क्षेत्रीय विधायक एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री मध्य प्रदेश शासन गोपाल भार्गव ने पुत्रवधू स्वाति तिवारी को नियुक्ति पत्र सौंपा। उल्लेखनीय है कि ग्राम दरारिया की कार्यकर्ता विजयलक्ष्मी तिवारी का कोरोना की ड्यूटी के चलते पॉजिटिव हो जाने पर इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।
विभागीय अधिकारी विजय जैन सुपरवाइजर ममता खटीक ,जागृति पटेरिया ने मृत्यु के बाद तत्परता से परिवार की मदद की तथा प्रस्ताव शासन को भेजा और नियुक्ति की स्वीकृति पर तत्काल नियुक्ति पत्र प्रदान करवाया।
REPORT : SUSHIL JAIN KUTTU REHLI CITY



No comments