वैक्सीन टीका से कोरोना मुक्ति की स्थाई व्यवस्था अपनाएं :गोपाल भार्गव
10 दिवसीय टीकाकरण अभियान शुरू
वैक्सीन टीका से कोरोना मुक्ति की स्थाई व्यवस्था अपनाएं :गोपाल भार्गव
रहली..... प्रदेश में कोरोना बेक्सीन टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत विधानसभा ब्लाक मुख्यालय रहली में कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने रहली केन्द्र कन्या शाला रहली में भगवान गणेश पूजन के साथ शुभारंभ किया।
श्री भार्गव ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वैज्ञानिकों की तीसरी लहर की चेतावनी खतरनाक होगी इस बात का ध्यान रखते हुए प्रत्येक नागरिक को वैक्सीन लगवाने आगे आना चाहिए। सैनिटाइजर मास्क दूरी रखना अस्थाई व्यवस्था है पर टीका लगवाना ही इसका स्थाई समाधान है ।कोऱोना ने हमारे देश की संपूर्ण व्यवस्था को प्रभावित किया है स्कूल कालेज यातायात शासकीय कार्यालय संचालन बाजार अर्थव्यवस्था पर असर हुआ है जनजीवन सामान्य बनाना है तो शासन की व्यवस्था में सहयोग करते हुए जवाबदारी से वैक्सीनेशन करवाएं और प्रमाण पत्र लेकर असुविधा से बचें।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की दूरगामी सोच का परिणाम है कि हमारे देश की मृत्यु दर कम रही व्यवस्था बनाने में सफल रहे अब हमारी जिम्मेदारी है हम दूरगामी परिणामों से निपटने को सचेत बने। इस बीमारी ने हमें अग्रिम सोच बनाकर काम करने की सीख दी है।
रहली विधानसभा में तीन सेंटर थे जिनमें सर्वाधिक मरीज स्वस्थ हुए मृत्यु दर कम रही जो बाहर गए अधिकांश हमारे बीच नहीं रहे हमने अपनों को खोया है अब हर परिवार को सुरक्षित बनाना है ।मैं सागर का प्रभारी हूं इसलिए आज हम सब मिलकर ठान लें की शत-प्रतिशत टीकाकरण के साथ रहली को देश का नंबर वन क्षेत्र बनाना है इस अवसर पर अधिकारी स्वास्थ्य विभाग एवं भाजपा अधिकारी पदाधिकारी मौजूद रहे।
REPORT : SUSHEEL JAIN KUTTU REHLI CITY
ADS :



No comments