ads

Breaking News

प्रारंभिक तौर पर एक लाख 41 हजार से अधिक 15 से 18 वर्ष आयु के बालक-बालिकाओं का होगा वैक्सीनेशन



विद्यालयों में बनाए जाएंगे वैक्सीनेशन सेंटर -कलेक्टर श्री आर्य

जिले में सोमवार 3 जनवरी से टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ होगा
_
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जहां हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 से 18 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं के लिए वैक्सीनेशन प्रारंभ किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा गत दिवस की गई घोषणा के तत्काल पश्चात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों के बाद कलेक्टर श्री दीपक आर्य द्वारा कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ आरएस रोशन ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश के तहत जिले में 15 से 18 वर्ष के बालक-बालिकाओं को चिन्हित करने का कार्य प्रारंभ किया गया है। जिसके प्रारंभिक रूप से 1 लाख 41 हजार 872 बालक-बालिका चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बालक-बालिकाओं का सर्वे कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 3 जनवरी 2022 दिन सोमवार से सागर जिले में भी 15 से 18 वर्ष के बालक-बालिकाओं के लिए टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ होगा इसके लिए विस्तृत समय सारणी तैयार की जा रही है।
कलेक्टर श्री आर्य ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर सभी शासकीय एवं अशासकीय शाला में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की जानकारी प्राप्त की गई है। जिसमें शासकीय शालाओं में अध्ययनरत एक लाख 8 हजार 55 बालक-बालिकाएं चिह्नित किए हैं, इसी प्रकार आज अशासकीय विद्यालयों में 33 हजार 817 बालक बालिकाएं चयनित किए गए हैं जिनको वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा।
कलेक्टर श्री आर्य ने बताया कि 15 वर्ष से 18 वर्ष तक की बालक बालिकाओं का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने के लिए विद्यालयों स्तर पर वैक्सीनेशन सेंटर तैयार किया जाएगा जिसमें विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं का वैक्सीनेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय में वैक्सीनेशन सेंटर बनने से दूसरा डोज लगाने में आसानी होगी।

REPORT: REHLI CITY 

ADS :

No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...