27 दिसम्बर को 274 केन्द्रों पर वैक्सीनेशन होगा
कोविड वैक्सीनेशन के लिए 27 दिसम्बर सोमवार को होने वाले टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जाएगा। शहरी क्षेत्र सागर में 18 एवं नगरीय निकाय क्षेत्र में 25 एवं जनपद पंचायत क्षेत्र में 231 इस प्रकार कुल 274 केन्द्रों पर वैक्सीनेशन होगा।
आमजन से अपील की गई हैं कि हितग्राही विशिष्ट महा-अभियान में छुटे रहे कोविड-19 का द्वितीय टीका अपने नजदीकी सत्र स्थलों पर जाकर अवश्य लगवायें। तीसरी लहर के संक्रमण से बचाव सिर्फ दोनों टीके, सुरक्षा कवच हैं, सारे काम छोड़ दे, दोनों टीके यथाषीघ्र लगवाएं। जिन हितग्राहियों का प्रथम टीका का अन्तराल समाप्त हो गया वह अपना द्वितीय टीका अवश्य लगवायें। ‘‘दोनों टीके पूर्ण,जीवन सम्पूर्ण’’ महा अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
कोविशील्ड वैक्सीन का प्रथम टीका लगने के 84 दिवस पश्चात् द्वितीय टीका एवं कोवैक्सीन का प्रथम टीका लगने के 28 दिवस पश्चात् द्वितीय टीका अवश्य लगवायें। अगर पहला टीका लगवा लिया हैं तो बारी आने पर दूसरा टीका अवश्य लगवायें ।

No comments