तीन विकासखंडों के 3 लाख 83 हजार से अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग
तीन विकासखंडों के 3 लाख 83 हजार से अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग
सागर जिले में त्रि-पंचायत निर्वाचन के तहत प्रथम चरण में तीन विकास खंडों में चुनाव संपन्न होगा। जहां 3 लाख 83 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य ने बताया कि सागर जिले में 3 चरण में चुनाव संपन्न होना है। प्रथम चरण में सागर, रहली, केसली में चुनाव होगा। जिसमें 3 लाख 83 हजार 479 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 2 लाख 3 हजार एक पुरुष एवं 1 लाख 80 हजार 468 महिला मतदाता एवं 10 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
कलेक्टर श्री आर्य ने बताया कि प्रथम चरण में 715 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। सागर में 280 ,केसली में 276 एवं रहली में 159 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा ।
इसी सिलसिले में संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम चरण में सागर विकासखंड में 25 जनपद, 76 ग्राम पंचायत एवं 1156 वार्डो के मतदान हेतु 280 मतदान स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि रहली विकासखंड में 25 जनपद पंचायत में ,91 पंचायत एवं 1238 वार्डो के लिए 276 मतदान केंद्र पर मतदान होगा, जबकि केसली विकास खंड में 18 जनपद पंचायत, 56 पंचायत ,एवं 756 वार्डो के लिए 159 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जायेंगे।
श्रीमती त्रिपाठी के अनुसार सागर विकासखंड में 1 लाख 47 हजार 437 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 78 हजार 931 पुरूष मतदाता एवं 68 हजार 501 महिला मतदाता एवं पांच अन्य मतदाता शामिल है। इसी प्रकार रहली में 79 हजार 72 पुरुष एवं 71 हजार 579 महिला तथा तीन अन्य मतदाता कुल 1 लाख 50 हजार 654 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे ।
केसली विकासखंड में 44 हजार 998 पुरुष एवं 40 हजार 388 महिला मतदाता ,सहित दो अन्य मतदाता मतदान करेंगे। केसली में कुल 85388 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

No comments