ads

Breaking News

स्वास्थ्य विभाग की शीतलहर से बचाव हेतु सलाह



मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश बौद्ध ने शीतलहर से बचाव संबंधी शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी दी है कि षीतलहर से बचाव में क्या-क्या किया जा सकता हैं। शीतलहर में दीर्घकालीन बीमारियां जैसे-डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, श्वांस संबंधी बीमारियों वाले मरीज, वृद्ध जिनकी आयु 64 वर्ष से अधिक, 5 वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं आदि को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती हैं।
अतः इस विशेष समूह को तथा जन सामान्य से अपील की गई है कि वे सुझावों का पालन करें। पर्याप्त गर्म कपड़े पहने, जहां तक संभव हो सके घर पर ही रहें। मौसम की जानकारी हेतु रेडियो सुने, टीवी देखें, समाचार पत्र पढ़े। नियमित रूप से गर्म पे पदार्थ पीते रहे। अन्य ताप अवस्था के लक्षण जैसे सामान्य से कम शरीर का तापमान, न रूकने वाली कपकंपी, याददाष्त चले जाना, बेहोशी या मूर्छा की अवस्था होना, जबान का लड़खड़ाना आदि प्रकट होने पर इलाज हेतु तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक से परामर्श लें।

REPORT : AMAN SETH        REHLI CITY

ADS :


No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...