मंत्री के क्षेत्र में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की परिवर्तन पदयात्रा, घर-घर जाकर जनसंपर्क
रहली - कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पूरे प्रदेश में चल रही है। इसी को लेकर सागर के रहली विधानसभा में परिवर्तन पदयात्रा पिछले 27 दिनों से निरंतर चल रही है यह यात्रा प्रत्येक घर प्रत्येक पोलिंग बूथ तक जा रही है जिसमें यात्रा प्रारंभ करने के पूर्व राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराया जाता है और राष्ट्रगान गाया जाता है और फिर यात्रा प्रारंभ होती है यात्रा के प्रभारी कमलेश साहू ने संबोधन में कहा कि रहली विधानसभा क्षेत्र के जन पोलिंग बूथों पर अभी तक हम लोग गए हैं वहां भारी-भरकम समस्याएं दिखाई देना 40 सालों में गोपाल भार्गव ने केबल विकास का ढिंढोरा पीटा है आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं एक-एक व्यक्ति परेशान हैं हर गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है यात्रा के सहप्रभारी बी डी पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि गोपाल भार्गव ने खुद का और अपने खासम खास लोगों का विकास किया है ना कि क्षेत्र का रहली विधानसभा भ्रष्टाचार में नंबर वन यात्रा के प्रभारी कमलेश साहू और सह प्रभारी बीडी पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसम्पर्क कर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे परिवर्तन पद यात्रा बरखेरा,बगरोन,पहुंची। जहाँ उन्होंने घर-घर जनसंपर्क किया। साथ ही कमलनाथ सरकार के 15 महीने की जनकल्याण कारी योजनाएं किसान कर्जमाफी, 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली, वृद्धावस्था पेंशन बढ़ोतरी, हजारों गौशालाओं का निर्माण, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि में बढ़ोतरी, जनता को बताया। साथ ही भाजपा सरकार में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, खाद-बीज की कमी के अलावा काला बाजारी, डीजल पेट्रोल, रसोई गैस और अन्य खाद्यान्न सामग्रियों के बढ़ते दाम समेत अन्य समस्याओं के बारे में भी बताया।
परिवर्तन पद यात्रा के प्रभारी कांग्रेस से पूर्व प्रत्याशी रहे कमलेश साहू और यात्रा के सह-प्रभारी बी.डी.पटेल लगातार गांव-गांव घर-घर दस्तक दे रहे हैं। इस दौरान शरीफ खान, देवेंद्र सिंह घोषी (कटारे), हरिदयाल पटेल, दिनेश पटेल, रामबाबू कुर्मी, हरिओम पटेल,जावेद खान, विक्रम यादव बुंदेलखंड, संतोष लोधी, कनई पटेल,दीपक लड़िया,पीर अली खान, नितिन साहू, आदिल खान, नितिन राय, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे
REPORT : PRAVEEN SONI REHLI CITY

.jpeg)

No comments