ads

Breaking News

राशन विक्रेताओं ने 10 सूत्रीय मांगो को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

rehli city

रहली - रहली गढाकोटा के समस्त राशन दुकान विक्रेताओ के द्वारा 10 सूत्रीय मांगो को लेकर एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि माह जनवरी एवं फरवरी को शासकीय उचित मूल्य दुकान बार गेहूँ एवं चावल, नमकः शक्कर आदि का जनसंख्यानुसार प्रदाय नहीं हो रहा है जिससे समस्त उपनोक्ताओं को खाद्यान्न वितरण किया जाना समभव नहीं हो पा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं से असंतोष व्याप्त हो रहा है।  पूर्व गाह में मंत्री जी द्वारा मौखिक रूप से कनिष्ठ आपूर्ति महोदय को निर्देश किया गया था कि प्रत्येक दुकान को 86 प्रतिशत आवंटन प्रदान किया जाये। किन्तु माह जनवरी एवं फरवरी में निर्देशों का पालन न करते हुये 40 प्रतिशत आवंटन जारी हो रहा है।जिसमें हम समस्त विक्रेता वितरण करने में असमर्थ है। पी. एम. जे. के. वाय. योजना का खाद्यान्न कोविड-19 का 70 रूपया प्रतिशत कंटल के मान से विक्रेता एवं समितियों को परिश्रमिक राशि आज दिनांक तक प्रदाय नहीं हुई है। पी. ओ. एस मशीन में प्रदर्शित स्टाक जो कोविड-19 में ऑफ लाईन वितरण होने के कारण प्रदर्शित हो रहा है उसे तत्काल विलोपित एवं शन्यू किया जाये। नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा प्रदाय योजना अंतर्गत ठेकेदार द्वारा नव माह बारदाने का वजन दिया जाये सत प्रतिशत।  दुकान में रखा हुआ खाधान्न फुटकर तुलाई एवं रखरखाव में क्षति होने के कारण दुकान में कम-से-कम दो कुंटल का नुकसान होता है। इस कारण मशीन में क स्टाक प्रदर्शित होता है। लेकिन प्रारूविक रूप में खाद्यान्न नहीं रहता है अथवा कम जाता हैं। एक राशन दुकाना का मिलन वाला क्षति पूति जा कि बद कर दी गई है जिस पुनः लागू किया जाये क्योंकि राशन दुकान में एक-एक उपभोक्ताओं को राशन तौलकर देन में राशन में घटती आती है। माह फरवरी का आवंटन पूर्ण प्राप्त होने तक परिवाहन ठेकेदार द्वारा खाद्यान्न दुकानों पर प्रदान न किया जाये। शासन के निर्देशानुसार विक्रेताओं को अप्रैल 2022 से 10500 के मान से वेतन प्राप्त होना था जो कि प्रदाय नहीं क्रिया जा रहा है अतः प्रदाय कराया जाये। वर्ष 2020 में धान खरीदी केन्द्र हेतु विक्रेताओं से जो वारदाना लिया गया। ज्ञापन सौंपने वालो में अनिल चौबे,इंदेश राठौर,अमित उपाध्याध्य,अमित प्यासी, कमलेश लोधी, ब्रजेश दुबे, संजय पुराणी, कन्हैया तिवारी दीपक जैन महेंद्र पटेल संजय पांडे श्रीकांत खेजरा अजय साहू जय कुमार पचौरी सहित रहली गढ़ाकोटा के समस्त राशन दुकानदार मौजूद रहे।\

REPORT : PRAVEEN SONI                      REHLI CITY 



No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...