रहली : सीएम की सभा से लौट रहे 27 लोग हुए उल्टी-दस्त के शिकार
खाना के पैकेट खाने के बाद हुई दिक्कत
रहली - मुख्यमंत्री की सभा में शामिल होकर लौटे 2 दर्जन से अधिक लोगों को पेट दर्द व उल्टी दस्त की शिकायत हो गई, जिसके बाद सभी लोगों को रहली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। बुधवार सुबह सागर के कजली वन मैदान में आयोजित संत समागम कार्यक्रम में शामिल होने रहली से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे, जो बुधवार की शाम वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्हें उल्टी व पेट दर्द की शिकायत होने लगी बताया जा रहा है कि सीएम की सभा में शामिल लोगों ने सागर में पूरी और आलू की सब्जी खाई थी। डॉक्टर ने बताया कि सभी को डिहाइड्रेशन की शिकायत के चलते उल्टी वा पेट दर्द हुआ था जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर प्रारंभिक उपचार दिया जा रहा है। तहसीलदार संदीप तिवारी भी अस्पताल में भर्ती मरीजों को देखने के लिए वहां पहुंच गए। उल्टी और पेट दर्द से पीड़ित सभी ग्रामीण ग्राम खैरा ना वह द्वारा के बताए जा रहे हैं जिन्हें बसों के माध्यम से सागर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ले जाया गया था। अस्पताल में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों को भोजन की व्यवस्था आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह द्वारा कराई गई थी। पीड़ित मरीजों में जगत सिंह ग्राम सचिव अशोक बोहरे, कोमल, इंद्रराज, राजू, कनाई, गुलाब, पुरुषोत्तम, महेंद्र अहिरवार, मुन्ना अहिरवार रामसेवक अहिरवार, पूरन, हरिराम, मुकुंदी, गजेंद्र व अन्य ग्रामीण शामिल है।
REPORT : PRAVEEN SONI REHLI CITY

.jpeg)

No comments