रहली : डाॅग स्कॉट की मदद से वन विभाग ने पकड़ी भारी तादाद में लकड़ी
वन माफिया पर लगातार ही जा रही कार्यवाही
रहली -- नौरादेही अभ्यारण की सिंगपुर रेंज में अत्याधिक कीमती पेड़ो की कटाई रोकने के लिए वन अमला लगातार सक्रिय है भारी कीमती और जरूरती वनों की कटाई को रोकने के लिए वन मंडल के अधिकारी अमला के साथ कार्रवाई तो कर रहे और लौटकर वन अमले पर वन माफिया हमला भी कर रहे ।इसके बाद भी वन कर्मी की लगातार सर्चिंग और कार्रवाईयों के बाद भी सिंगपुर रेंज के वन माफिया लकड़ी की चोरीं करने में पीछे नहीं हट रहे ना ही मानने को तैयार है आज एक ऐसा ही मामला सामने आया जब कुछ दिन पहले नौरादेही की सिंगपुर रेंज से कई साल पुराना और बेंसकींमती पेड़ वन माफिया ने कट लिया था जिसकी तलाश में जुटी वन मंडल की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिमरिया के श्रीराम कुर्मी के घर पर बेशकीमती लकड़ी रखी है और उसका उपयोग दरवाजे, सोफासेंट,के साथ अन्य चीजों को बनने में किया जा रहा है जिसकी सूचना रेंजर सौरभ जैन के द्वारा नौरादेही के एसडीओ सेवाराम मलिक को दी गई जिनके निर्देशन में एक टीम जो सर्चिंग करने पहुंची तो वन मंडल के अधिकारियों को भारी तादाद में नौरादेही के डॉग स्कॉट की मदद से भारी लकड़ी का जखीरा बरामद हुआ जिसको जब्त करते हुए नौरादेही की वन चौंकी में रखा गया है और अग्रिम कार्रवाई हेतु वन मंडल के अधिकारियों को सूचनार्थ भेजी गई है |
REPORT : PRAVEEN SONI REHLI CITY



No comments