स्वैच्छिक संगठनों (NGO) के सशक्तिकरण हेतु ‘पंख’ कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय बैठक संपन्न
जिले के समस्त स्वयंसेवी संस्थाओं की डायरेक्टरी तैयार की जाएगी
___सीईओ

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा स्वैच्छिक संगठनों (NGO) के सशक्तिकरण के उद्देश्य से दृष्टि योजना अंतर्गत ‘पंख’ कार्यक्रम आरंभ किया गया है। इसी क्रम में सागर जिले में विभिन्न सामाजिक विषयों पर कार्यरत स्वैच्छिक संगठनों के कार्यों को विस्तार देने और उनके क्रियान्वयन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टरेट सभागार में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के.वी. द्वारा किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक केवी ने सभी स्वैच्छिक संगठनों से जल गंगा संवर्धन अभियान, नशामुक्त भारत अभियान, बाल विवाह उन्मूलन के साथ साथ अन्य विषयों जैसे आर्टिफिशल इंटेलिजेंस एवं साइबर फ्रॉड जैसे मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने तथा शासन की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।
बैठक में जन अभियान परिषद के राज्य संस्कृति सलाहकार श्री अतुल निझावन ने स्वयं सेवी संस्थाओं को जानकारी देते हुए हुए कहा की जिले में कार्यरत स्वैच्छिक संगठनों की एक जिला स्तरीय डायरेक्टरी तैयार किए जाने का प्रस्ताव है। जिसके अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्र और विषयों में काम करने वाले स्वयंसेवी संगठनों का सूचीकरण किया जाएगा।
इसके पश्चात जिला समन्वयक श्री केके मिश्रा जी ने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए परिषद की योजनाओं की विस्तृत जानकारी पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी। बैठक में चिन्हित स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपना परिचय देते हुए अपनी-अपनी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। साथ ही विभिन्न शासकीय विभागों से आए अधिकारियों ने अपने विभाग की प्रमुख योजनाओं से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड समन्वयक श्री जय सिंह ठाकुर ने किया l बैठक में जिले के विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों ,नवांकुर संस्था एवं परिषद के समन्वयकों की उपस्थित रहीं।
CM Madhya Pradesh #sagar




No comments